ग्राम सेवक से ग्राम विकास अधिकारी बने ग्राम पंचायत सचिवों को आवंटित ग्राम पंचायत से अन्य ग्राम पंचायत मे दर-बदर नहीं किया जाएगा। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे लिपिकों से ये चार्ज तुरंत वापिस लिया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा ने 17 मई को इस संबंध मे आदेश जारी किए है।
ग्राम पंचायतों मे कनिष्ठ लिपिक, पंचायत सहायकों से ग्राम विकास अधिकारी का कार्य करवाया जा रहा है। शासन सचिव के आदेशों में पंचायतोंं में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों को आवंटित ग्राम पंचायत का चार्ज विकास अधिकारी की ओर से बार-बार बदल कर कनिष्ठ लिपिक, पंचायत प्रसार अधिकारी और पंचायत सहायक को सौंप दिया जाता है। जिससे विकास योजनाओं का सुचारू संचालन बाधित होता है और बार-बार चार्ज बदलने से कर्मचारियों मे भी असंतोष पैदा होता है। इस संबंध में विकास अधिकारी गोपाल बघेल का कहना है कि
शासन सचिव के आदेशो की पालना मे जिन पंचायतो मे एसडीसी पर चार्ज है। उन सभी को आदेश जारी कर दिये है । सभी एसडीसी से ग्राम सेवक का चार्ज लेकर ग्राम विकास अधिकारी को दिया जा रहा है।