डीग | खोह थाना क्षेत्र के गांव चुल्हेरा मे जमीनी विवाद को लेकर रविवार को एक परिवार के लोगों में लाठी भाटा जंग हो गई। इसमें 3 महिलाओं सहित पांच जने घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को डीग के राजकीय मोहनस्वरूप मोनी अस्पताल मे भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहंुच गई।
चुल्हेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रविवार को लाठी-भाटा जंग हो गई। इसमें एक पक्ष के नसीमा प|ी असगर पुत्री हसन 25, बिलकिस प|ी हसन 50 हसन पुत्र चन्दर खां 60, बर्फीना प|ी उमर पुत्री हसन 22 और साहिल पुत्र हसन 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अिधकारी दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे हैं।