रविवार को ठगी होने से तेलंगाना शहर के खंम्बब निवासी 3 व्यक्तियों को पुलिस की सतर्कता से बचा लिया गया है। वारदात में में कौन-कौन शामिल थे, यह जानकारी नहीं को सकी है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि किरन कुमार, कोडालाराव व एस के यकुबक्सा जो कि तेलंगना के खंम्बब के रहने वाले हैं। इन्होंने 13 मई को ओएल एक्स पर इनोवा गाड़ी का विज्ञापन देखा। दिए गए मोबाइल पर संपर्क किया। साथ ही 7 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। तीनों खरीदार रविवार सुबह 5.30 बजे डीग बस स्टैण्ड पर पहुंचे। यहां आरोपी सुनील को फोन किया तो उसने 20 मिनट मे बस स्टैण्ड पर आने को कहा। इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने समझा कर तीनों को वापस भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को फोन भी कराया पर आरोपी ने फोन ही नहीं उठाया।