डीग। डीग कस्बे के गंजेश्वर महादेव से 4 दिन की छोटे वाहनों द्वारा तीर्थ यात्रा 25 मई से शुरू होकर 29 मई को डीग वापिस आएगी। यात्रा के संयोजक पुनीत शांडिल्य ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के पावन पर्व पर यह यात्रा डीग से चलकर इलाहबाद, वाराणसी, अयोध्या और नेमिषारण्य के दर्शन कर वापिस आएगी। वहीं लक्ष्मण मंदिर से ब्रज चौरासी कोष वाहन यात्रा पं.गणेश पाराशर के नेतृत्व में 6 जून बुधवार को प्रस्थान करेगी। जिसमें श्रद्घालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शनों के साथ प्रत्येक दिन भजन कीर्तन के कार्यक्रम किए जाएंगे।