पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट की वारदातें तीन माह में हुईं दुगनी, राजनैतिक दबाव वाली घटनाओं की गुत्थी सुलझा रही है पुलिस

लूट की वारदातें तीन माह में हुईं दुगनी, राजनैतिक दबाव वाली घटनाओं की गुत्थी सुलझा रही है पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राथमिकता से लूट की वारदातें खोली जा रही हैं। ऐसा नहीं कि वीआईपी की लूट की वारदातें ही खोली जा रही हैं। जैसे-जैसे पता चलाता जा रहा है लूट की घटनाओं का खुलासा किया जा रहा है। आमजन की वारदातें भी खोली जाएंगी। अनिल कुमार टांक, एसपी

पुलिस लूट के बाद पहले पीड़ित को ही शक के नजर से देखती है

फिर धमकाती है और दर्ज कर मामला पहुंच जाता है ठंडे बस्ते में

आदर्श मधुकर | भरतपुर

भरतपुर। जिले में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। इस साल के शुरुआती 3 माह में ही लूट की दुगनी वारदातें हुईं, परंतु भरतपुर पुलिस केवल दबाव वाली वारदातों को ही खोलने में जुटी है। कामां के गोकुलचंद्रमा जी मंदिर के पंचम पीठाधीश्वर वल्लभाचार्य की लूट को 4 दिन में ही खुलासा करके वाह-वाही लेने वाली पुलिस आमजन से हुई लूट की वारदातों को नहीं खोल सकी है। पुलिस ने 20 मई तक हुई 30 लूटों में से केवल 3 लूटों का ही खुलासा कर कोर्ट में चालान पेश किया है, जबकि हर पांच दिन में एक बड़ी लूट की घटना हो रही है।

लूट की वारदातें पुलिस की कमजोरी बयां करती है। गश्त व कार्रवाई में पिछड़ती पुलिस से अपराधी बेखौफ हैं। व्यापारी का उधारी वसूलकर आना व बैंक खाते से आमजन का नकदी निकालना कर घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कब, कहां कौन लुटेरा लूट ले इस बात से आमजन भयभीत है। पिछले दिनों व्यापारी लुटेरों के निशाने पर अधिक रहे, लेकिन पुलिस का खुलासा केवल एक ही लूट की वारदात का कर सकी। वह भी व्यापारियों के संगठन के दबाव के चलते खुलासा कर सकी है। जबकि आमजन के साथ हुई पिछले साल की लूट की घटनाओं का पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर सकी है।

साढ़े चार माह में हुई 30 लूट, खुलासा सिर्फ 3 का... औसतन हर पांच दिन में हो रही बड़ी लूट

जनवरी से मार्च तक लूट हुई दुगनी

वर्ष लूट लूट की कीमत बरामद

2016 05 10 लाख 95 हजार 09 लाख

2017 05 09 लाख 55 हजार 02 लाख

2018 12 11 लाख 37 हजार 03 लाख

भास्कर नॉलेज... लूट के अपराधी को दस साल तक की सजा का है प्रावधान

एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार लूट का मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 392 में दर्ज किया जाता है। पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर उससे लूट का माल बरामद करती है। यदि गिरफ्तारी के समय लूट का सामान नहीं मिलता है तो पुलिस अपराधी को न्यायालय में पेश करके लूट का माल बरामद करने व पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। बरामदगी के बाद फिर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाता है। पुलिस के पेश किए गए चालान पर कोर्ट में ट्रायल चलती है। गवाह-सबूतों के बाद दोषी पाए जाने पर अपराधी को कठोर कारावास की सजा मिलती है। इसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकती है।

2014 से 2016 तक घटीं लूट

वर्ष लूट

2014 29

2015 27

2016 19

जिला पुलिस की प्रोफाइल

25 लाख 49 हजार 121 कुल आबादी है भरतपुर जिले की

5066 वर्ग किमी कुल क्षेत्रफल है भरतपुर जिले का

2510 पुलिसकर्मी

06 सीओ

26 थाने

46 पुलिस चौकी

चार बड़ी वारदातें... जिनमें है खुलासे का इंतजार

18 जनवरी: बैंक से रुपए लेकर जा रहे दंपती से 82 हजार लूटे

18 जनवरी को बंध बारैठा निवासी ग्राम पंचायत सहायक खेमचंद शर्मा व उसकी प|ी राउप्रावि नगला तेरहियां जया जोशी कृष्णा नगर स्थित केनरा बैंक से रुपए निकलवाकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में तनी काटकर 82 हजार रुपए लूट लिए थे। लूट का मामला मथुरागेट थाना में दर्ज कराया गया।

केस-1

8 मार्च: पहाड़ी में व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख की लूट

पहाड़ी थाना क्षेत्र में 8 मार्च को डीग तेली पाड़ा निवासी रामेश्वर दयाल के साथ पहाड़ी चौराहे से निकलते ही गांव भैंसेड़ा गांव के समीप अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए थे। रामेश्वर दयाल पहाड़ी, गोपालगढ़ व सीकरी से दुकानदारों से भुगतान लेकर वापस डीग जा रहा था। तभी भैंसेड़ा गांव के समीप अपाचे बाइक पर सवार आए दो जनों ने कहा था कि पीछे एक्सीडेंट करके आए हो। रुकते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए से भरे बैग को छीन लिया।

केस-3

व्यापारी बोले- वीआईपी से हुई लूट का खुलासा करती है पुलिस, आमजन से नहीं कोई सरोकार

व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता कहते हैं कि जिले में लूट, हत्या, चोरी जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। जिले की पुलिस केवल वीआईपी लोगों के लिए है, व्यापारियों की तो कोई लूट ही नहीं खोली है। वल्लभाचार्य के साथ हुई लूट को तो पुलिस ने तत्काल सुराग ही नहीं लगा लिया, बल्कि अपराधियों को गिरफ्तार करके बरामदगी भी कर ली। परंतु कामां में ही दो माह पूर्व व्यापारियों से लूटपाट की घटना हुई तो उसके सीसीटीवी फुटेज तक दिए जाने के बाद भी पुलिस ने आज तक नहीं खोला है। ऐसे ही 27 अप्रैल को डीग की लूट में भी लापरवाही बरती जा रही है, उसके आरोपियों के सुराग तक नहीं लगाए गए हैं।

4 फरवरी: चिकसाना में यूपी के युवक से 4.20 लाख रुपए लूटे

चिकसाना थाना क्षेत्र में 4 फरवरी की शाम 5.30 बजे बहन के ससुर से उधार लिए रुपए वापस करने आते समय अछनेरा यूपी के सुशील व उसके दोस्त सुरेंद्र उर्फ छोटू को इकरन मोड़ पर बदमाशों ने कट्टा दिखाकर रोका और सुशील से 4 लाख 20 हजार रुपए लूट लिए। दो बाइकों पर 5 बदमाश आए सभी बदमाश नकाब लगाए थे, जो बाइक की चाबी भी साथ ले गए।

केस-2

1 मई: डीग में कट्टा दिखाकर व्यापारी से दो लाख रुपए लूटे

डीग के मेला मैदान स्थित सब्जी मंडी बाजार में 1 मई को दोपहर एक बजे तीन लुटेरों ने दो लाख रुपए से भरा थैला कट्टा दिखाकर व्यापारी के हाथ से लूट लिया। लूट की वारदात पहाड़ी के बीड़ी व्यापारी भगवान दास के पुत्र राहुल के साथ हुई। लुटेरों में एक व्यक्ति ने हैलमेट पहना था और शेष दो ने साफी से अपना चेहरा ढक हुआ था। इनमें से 2 युवक बाइक से उतरे और एक युवक ने दुकान पर राहुल के हाथ से नोटों का थैला छीन लिया। इस दौरान उनका एक साथी बाइक स्टार्ट करके खडा़ रहा। दोनों लुटेरे बाइक पर बैठकर अपने तीसरे साथी के साथ रैगर मोहल्ले में होते हुए भाग गए। इस घटना में भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

केस-4

खबरें और भी हैं...