डीग। दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले मे एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि कुचावटी निवासी एक महिला ने गांव के ही करतार सिंह पुत्र मानक चन्द जाति लोधा बगैरहा 2 लोगों के विरूद्व मारपीट कर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला 7 अप्रैल दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी करतार सिह पुत्र मानकचन्द जाति लोधा निवासी कुचावटी थाना डीग को गिरफ्तार किया गया है।