डीग। डीग क्षेत्र के बेढ़म विद्युत फीडर पर विद्युत लाइन पर कार्य करते समय रविवार को लाइन मे अचानक विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। इससे लाइन पर कार्य कर रहे निजी ठेकेदार का श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे डीग के राजकीय मोहनस्वरूप मोनी रैफर चिकित्सालय मे भर्ती कराया। थान सिंह पुत्र रतन सिंह 35 जाति कुशवाह निवासी अस्तल (पीगोरा) तहसील नदबई लाइन मे करंट आने से गम्भीर रूप से झुलस गया जिसकी गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया।