पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

22 को होगी जाटव समाज की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर|जिला जाटव महासभा समिति की बैठक नई सड़क डीग, भीम आश्रम पर जिलाध्यक्ष माेतीसिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एससी, एसटी एक्ट को कमजोर बनाने की गतिविधियों पर व्याप्त आक्रोश के बाद सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान जान गंवाने वाले समाज के युवाओं का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने इन युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बताया कि आगामी जिला स्तरीय बैठक 22 अप्रैल को सोगरिया मोहल्ला अंबेडकर भवन पर सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में विक्रम सिंह डीग, नारायण सिंह टोड़ा डीग, माधव सिंह डीग, गोपाल इंदोलिया, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...