पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच ने घटिया नाली निर्माण की कलेक्टर से की शिकायत

सरपंच ने घटिया नाली निर्माण की कलेक्टर से की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनगांव में गौरव पथ के नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत सरपंच ने कलेक्टर से की है। नाली निर्माण मे अनियमितता को लेकर सरपंच रूपवती ने जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया कि सोनगांव मे करीब 50 लाख की लागत से गौरव पथ का निर्माण किया गया है। जिसमें नाली निर्माण कार्य मे घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नाली निर्माण मे कही तीन ईंट तो कही चार ईंटें सूखी चिनाई के साथ लगाई जा रही है। सरपंच रुपवती ने बताया कि नाली निर्माण मे खुलकर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीके जैन का कहना है कि नाली निर्माण में जो पूर्व में लेबल है। उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। घटिया सामग्री के उपयोग की बात बेबुनियाद है। मापदंड से ही कार्य किया जा रहा है।

डीग. सोनगांव में निर्मित नाली दूसरे दिन ही उखड़ गई।

खबरें और भी हैं...