पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र की हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग

छात्र की हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर। कस्बे के पचौरी मोहल्ला निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उसके पुत्र के हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। कस्बा निवासी मिश्रीलाल दुबे द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उसका पुत्र राकेश उर्फ गौरव 12 अक्टूबर 2014 को डीग के बजरंग पॉलोटेक्निक कॉलेज में फीस जमा कराने गया। शाम 5 बजे तक वापिस नहीं आने थाने में पुत्र के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दी गई। बाद में 20 जनवरी 2015 को राकेश का शव अलवर रोड गांव बूचाका स्थित एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। जिस पर तत्कालीन थानाधिकारी जगदीश जादौन व एसआई सुरेन्द्र शर्मा की जांच उपरांत एसपी की ओर से राकेश उर्फ गौरव की मौत के संबंध में एसओजी व एसएचओ पहाड़ी को दो युवकों का नारको टैस्ट कराने संबंधी आदेश किए गए। लेकिन उक्त दोनों युवकों द्वारा अभी तक नारको टैस्ट की सहमति नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...