पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईंट बजरी ट्रैक्टरों से शुल्क के विरोध में फिर ट्रैक्टर चालकों का प्रदर्शन

ईंट-बजरी ट्रैक्टरों से शुल्क के विरोध में फिर ट्रैक्टर चालकों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग. नगर पालिका के सामने शुल्क के विरोध मे खड़े टैक्ट्रर।

भास्कर संवाददाता|डीग

ईंट-बजरी के ट्रैक्टरों से सफाई शुल्क लेने के विरोध में गुरुवार को किसान नेता नेमसिंह फौजदार के नेतृत्व में शहर को जाम करते हुए नगर पालिका में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी शुल्क लेने के विरोध में 7 मई को तहसीलदार और पालिका प्रशासन से मिलें शुल्क नहीं लेने के आश्वासन के बाद भी शुल्क नहीं हटाने पर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान बाजार के लोगों ने नगर पालिका पर सफाई के नाम पर गत वर्ष 5 की तुलना में इस वर्ष 10 रुपए वसूलने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने ट्रैक्टर चालकों से समझाइश की। मौके पर आए अधिशासी अधिकारी ने शुल्क को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी के समक्ष वार्ता करने का आश्वासन देकर उचित निर्णय लेने की बात कही। जिस पर किसान नेता नेमसिंह फौजदार के साथ ट्रैक्टर चालकों ने सहमति देते हुए कहा कि सोमवार तक शुल्क नहीं हटाया तो मंगलवार से नगर पालिका के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस बारे में नेमसिंह फौजदार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा टैक्स के नाम पर जबरन अवैध वसूली की जा रही है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि पूर्व में भी इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। जिससे परेशानी हो रही है।

शहरी क्षेत्र मे ईंट-बजरी बिक्री के लिये ट्रैक्टरों को खड़ा करके व्यावसायिक उपयोग में लिया जा रहा है । जिनसे टैक्स बनता है। जिसके ट्रैक्टर चालक विरोध में है। सोमवार को उच्चाधिकारियों के समक्ष वार्ता कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

योगेश पिप्पल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, डीग।

खबरें और भी हैं...