डीग, कामां और पहाड़ी में बिजली आज से सुचारू
भरतपुर | जिले में 11 अप्रैल की शाम आए तूफान के बाद ठप हुई डीग, कामां, पहाड़ी व जुरहरा उपखंडों की बिजली आपूर्ति बुधवार को सुचारू हो जाएगी। डीग क्षेत्र के 132 केवी लाइन के दोनों टावर मरम्मत के बाद खड़े कर दिए गए हैं। प्रसारण निगम की टीम की ओर से बुधवार को इन टावरों पर लाइन खींच दी जाएगी, उसके बाद इन क्षेत्रों की बिजली सुचारू कर दी जाएगी। डिस्कॉम के एसई दीपक गुप्ता ने बताया जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों जहां बिजली के पोल एवं लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां युद्ध स्तर पर दुरुस्तगी का कार्य जारी है। इधर शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए बीईएसएल की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।