पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो डीपी क्षतिग्रस्त, तेल व काॅपर तार चोरी

दो डीपी क्षतिग्रस्त, तेल व काॅपर तार चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग | गांव अऊ में सोमवार की रात अज्ञात चोर गांव के स्कूल व आरओ प्लांट के पास लगे विद्युत पोलों पर लगी दो डीपी को तोड़कर उनका तेल व काॅपर वायर चुरा ले गए। डीपी के क्षतिग्रस्त होने से स्कूल व आरओ प्लांट में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।

गांव अऊ स्थित राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर चाहर के अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोर स्कूल के पास पोल पर लगी डीपी को तोड़कर उसमें से तेल व कॉपर तार चुराकर ले गए। इसी प्रकार गांव के आरओ प्लांट के पास पोल पर लगी डीपी को तोड़कर भी तेल व काॅपर तार की चोरी की गई है। गांववासियों ने विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर दोनों स्थानों पर नई डीपी रखवाकर आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...