पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी से मिलने आ रहे ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

पत्नी से मिलने आ रहे ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर | डीग रोड स्थित रविदासपुरा पर बीमार प|ी को देखने आ रहे चालक के हाथ-पैर बांध कर बोलेरो में सवार बदमाश लोहे के सरियों से भरा ट्रक लूट कर ले गए। कठूमर थानांतर्गत गांव नगला मतुआ निवासी इसराइल पुत्र घुघगन मेव 7 मई को दुर्गापुर कलकत्ता स्थित श्री बालाजी टेंडर्स अलकनंदा फैक्ट्री से 18 चक्का ट्रक में 29 टन लोहे का सरिया भर कर गुडगांव के लिए चला था। तभी 14 मई की रात 1 बजे डीग से नगर आने के दौरान पान्हौरी टोल टैक्स पर रसीद कटाने के दौरान गांव रविदासपुरा तक आया। तभी ट्रक के टायर चैक करने के दौरान बोलेरो सवार बदमाश चालक इसराइल को पटक कर ले गए। बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर उसे दुंदावल व गंगावक के रास्ते में पटक कर सरिया से भरे ट्रक व कागजात को लूट कर ले गए। चालक इसराइल बीमार प|ी को देखने अपने गांव नगला मतुआ अा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ वारदात कर दी। सुबह होने पर ग्रामीणों के आने पर बेहोश पड़े चालक के हाथ-पैर खोले गए। साथ ही उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। ट्रक मालिक ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...