पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिवक्ताओं ने बांधे पक्षियों के लिए परिंडे

अधिवक्ताओं ने बांधे पक्षियों के लिए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग। बार एसोसिएशन अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधें। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि पानी से बड़ा कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। भीषण गर्मी के दौरान पक्षी पीने के पानी के लिये व्याकुल हो जाता है। इन बेजुबान पक्षियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

इस मौके पर अपर लोक अभियोजक राकेश खण्डेलवाल, मनोज बंसल, पंकज भूषण गोयल, लखन कुंतल, पूर्व बार अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सत्यपाल सिंह, महेंद्र चौधरी, मानसिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...