पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसिया के पास बाइक और कार की भिडंत में 2 की मौत

रसिया के पास बाइक और कार की भिडंत में 2 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नगर/ भरतपुर

गांव रसिया के पास बीमार पुत्री की दवा लेकर वापिस लौट रहे पिता गांव आरसी निवासी अर्जुन गुर्जर की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे अर्जुन गुर्जर व उसके मामा का दोस्त कटारा नदबई निवासी रामकिशन ब्राह्मण घायल हो गए। अर्जुन की उपचार दौरान व रामकिशन की अलवर ले जाते समय मौत हो गई। हैड कांस्टेबल देवीसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव आरसी निवासी अर्जुन गुर्जर (45 वर्ष) अपनी बीमार पुत्री के उपचार को लेकर गांव गंगावक से गोठिया (देशी वैद्य) के पास से दवा लेकर वापिस लौट रहा था। तभी डीग रोड पर गांव रसिया के पास चारे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से साइड लेने के दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अर्जुन व उसका साथी रामकिशन (60 वर्ष) पुत्र हरिया ब्राह्मण निवासी कटारा थाना नदबई घायल हो गए। सूचना पर दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...