पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव रसिया के पास बाइक और कार की भिडंत में दो की मौत

गांव रसिया के पास बाइक और कार की भिडंत में दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. दुघर्टना के बाद स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती घायल।

बीमार पुत्री की दवा लेकर लौट रहे थे युवक
भास्कर संवाददाता | नगर/ भरतपुर

गांव रसिया के पास बीमार पुत्री की दवा लेकर वापिस लौट रहे पिता गांव आरसी निवासी अर्जुन गुर्जर की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे अर्जुन गुर्जर व उसके मामा का दोस्त कटारा नदबई निवासी रामकिशन ब्राह्मण घायल हो गए। अर्जुन की उपचार दौरान व रामकिशन की अलवर ले जाते समय मौत हो गई। हैड कांस्टेबल देवीसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव आरसी निवासी अर्जुन गुर्जर (45 वर्ष) अपनी बीमार पुत्री के उपचार को लेकर गांव गंगावक से गोठिया (देशी वैद्य) के पास से दवा लेकर वापिस लौट रहा था। तभी डीग रोड पर गांव रसिया के पास चारे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से साइड लेने के दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अर्जुन व उसका साथी रामकिशन (60 वर्ष) पुत्र हरिया ब्राह्मण निवासी कटारा थाना नदबई घायल हो गए। सूचना पर दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल रामकिशन को अलवर रैफर कर दिया। बाद में घायल रामकिशन की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। दुर्घटना के दौरान कार में सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर लिया है।

नगर-डीग रोड पर मंडी समिति से पूछरी रोड तक हर साल करीब डेढ़ दर्जन हादसे हो जाते है। आबाद क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहन तेज गति से चलते है। विधायक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगवाने के आदेश दिए, लेकिन अभी तक स्पीड ब्रेकर नहीं बने हैं।

रामकिशन रिश्तेदारी में मिलने आया था
कार व बाइक की टक्कर में दोनों मृतक आपस में मामा-भांजे होना बताए है। इनमें मृतक रामकिशन आरसी निवासी अर्जुन के मामा का दोस्त था है। उक्त व्यक्ति रिश्तेदारी में मिलने आरसी आया था। तभी मुंहबोले भांजे अर्जुन गुर्जर के साथ गांव गंगावक से वापिस लौटते समय बाइक को कार ने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों जनों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...