भरतपुर। सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि व समाज के लोग।
भरतपुर। विप्र समाज को संगठित होकर सभी समाजों को साथ लेकर चलने की प्रवृति अपनानी होगी, साथ ही उपेक्षित समाजों के उत्थान के लिए कार्य करें, सभी की उन्नति में ही विप्र समाज की उन्नति है। यह बात पूर्व सांसद पंडि रामकिशन ने श्री ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि इस समय गलत कार्यो के खिलाफ हवा चल रही है। विशिष्ट अतिथि प्रो. आरके शर्मा ने कहा कि सम्मान हमेशा अपने कर्तव्य बोध का ध्यान दिलाता है। सम्मान कभी मनुष्य का नहीं होता बल्कि उसके द्वारा किए गए कार्यो तथा उपलब्धियों का सम्मान होता है। गिरधारी तिवारी ने भी समाज को एकजुट का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने की। अतिथियों ने समारोह में 6 प्रतिभाएं, जिनमें उपभोक्ता मंच सदस्य बनने पर एडवोकेट दीपक मुदगल, कांग्रेस ब्लाक के शहर अध्यक्ष बनने पर संजय शुक्ला, नदबई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय, रूपवास ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, खोह डीग कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा एवं भगवत स्वरूप उपमन्यु का कांग्रेस पीसीसी सदस्य बनने पर भगवान परशुराम जी का चित्र माल्यार्पण एवं ओढ़ाकर सम्मान किया गया। संचालन जिला महामंत्री डॉ. . सुशील पाराशर ने किया।