पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोकतंत्र में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन:हेमलता

लोकतंत्र में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन:हेमलता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों कोे फल वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री कम्प्यूटर क्रान्ति के जनक थे। इसी तरह राजस्थान असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सह संयोजक रोहिताश चतुर्वेदी के नेतृत्व में, महिला कांग्रेस कमेटी की ब्लाक अध्यक्ष हेमलता जौहरी की अध्यक्षता में महिलाओं ने राजीव गांधी की पुण्य तिथी मनाई। इस मौके पर महिला ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के अंदर 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी राजीव गांधी की देन है। इस मौके पर नरेन्द्र सिंघल, मदनलाल, गजराज, अनुभव शर्मा, असलम चिड्डा आदि मौजूद थे।

भुसावर। कार्यकर्ताओं गांधी की 27 वीं पुण्य तिथि शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी की अध्यक्षता में मनाई। जबकि मुख्य अतिथि सुरेश चन्द शर्मा थे। बैठक में पूर्व सरपंच सतीश पाण्डेय, जगदीश जैमन, देशराज पहाडिय़ा, मोहनलाल सैनी, गंगाराम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

नगर। शहीदी दिवस पूर्व पालिकाध्यक्ष रमनलाल सैनी की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान खां, श्यामलाल शर्मा, सुदेश गुर्जर, ओमप्रकाश जाटव, बनय सिंह, करन सिंह, रामअवतार शर्मा आदि मौजूद थे।

रूपवास। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में मनाई। पूर्व जिला प्रमुख रामलाल सागर व प्रधान रविंद्र सिंह परमार ने गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अभिषेक कटारा, धीरज शुक्ला, जय अनंत सिंह, बबली प्रेमसिंह आदि मौजूद थे।

कामां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्रीचंद गौड़ व पूर्व प्रधान जलीस खान के मुख्य आतिथ्य में की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया। जलीस खान ने गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। बैठक में ओमप्रकाश, सुरेश लोहिया, बृजेंद्र, हनीफ खान, परशुराम सैनी आदि मौजूद थे।

डीग। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेवाराम पटवारी की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया। कांग्रेस सेवादल खोह द्वारा गांधी की पुण्यतिथि सूरजसिंह बघेल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर सुरेश तुल्ला, सोहनलाल भारती, भोलू सोनी, मानसिंह किराड़, दिनेश मोनी आदि मौजूद थे।

वैर। ब्लाक अध्यक्ष वैर सुगड सिंह व ब्लाक अध्यक्ष भुसावर महेश मीना की संयुक्त अध्यक्षता में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर युवा ब्लाक अध्यक्ष ऋषि बदनपुरा की अध्यक्षता में सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर ब्रजेश पुरोहित, अशोक पुष्प, प्रकाश सैनी, मुनीम धाकड़, हेमंत सैन, चहल सिंह आदि मौजूद थे।

जनूथर। कांग्रेस के पूर्व खो जनूथर ब्लॉक अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा के नेतृत्व में राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर चौधरी मटर सिंह, कैप्टन गोवर्धन सिंह, सत्यप्रकाश शास्त्री, सोहनलाल दीवान, प्रेमचंद, वीरीसिंह, रमन पाराशर, पंकज आदि मौजूद थे।

नदबई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...