डीग. वार्ता करते हुए किसान नेता।
भास्कर संवाददाता|डीग
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों से पालिका द्वारा शुल्क वसूली बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों का प्रतिनिधि मंडल किसान नेता नेमसिंह फौजदार के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष, ईओ व थानाप्रभारी से मिला। उनसे वार्ता कर शुल्क वसूली रोके जाने की मांग की। ताकि लोगों को राहत मिल सके। नगर पालिका से जुड़ी अन्य बातों पर भी चर्चा की गई। जिस पर पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी ने पालिका की बैठक बुला कर इस संबंध में निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर थानाप्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मेवाराम पटवारी, भगवान सिंह राना, विमल बहज, राजेन्द्र, राजेश आदि मौजूद थे।