नदबई|पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों की सरकार द्वारा उनकी मांगों कोे पूरा नहीं करने पर उन्होंने सोमवार को भी शबरत पिलाते हुए मनरेगा योजनाओं एवं कार्याे का बहिष्कार किया। पंचायती राज मंत्रालयिक संगठन के अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह ने बताया कि सरकार के समक्ष पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग की स्वीकृत पदों के विरुद्ध कैडर स्ट्रैन्थ रिवाइज करने, गृह जिले में स्थानातंरण के संबंध में नियमों में व्यवस्था करने, कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 शेष रहे संपूर्ण पदों पर पुन: भर्ती सहित कई मांगों कोे रखा था लेकिन, सरकार ने उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जिसके विरोध में 21 मई से 23 मई तक जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा कार्यालयों के समक्ष लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शरबत पिलाकर आंदोलन के लिए दुआ मांगी। मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी 24 मई से कार्य का बहिष्कार कर धरना पर बैठेंगे। इस मौके पर अशोक, भरत, हीरा, महेश, तनु, सत्यदेव, राजेन्द्र आदि मौजूद थे।
डीग ।मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमार्थियों के लिए परिक्रमा मार्ग में शर्बत और नींबू पानी पिलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर परिक्रमार्थियों से दुआएं ली । संघ के लोगों ने पंचायत राज व्यवस्थाओं में विभाग के अनुसार कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू रिवाइज करने आदि मांगो की बात कही। इस मौके पर सुरेश सिंह, प्रदीप श्याम ढाक, जिलाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, हुकम सिंह, योगेश शर्मा, मनोज जैन, राजवीर मीणा, प्रदीप आदि संघ के लोग मौजूद थे ।