सोमवार को राजस्व शिविर न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के में पंसोपा पहंुची विधायक अनीता सिंह ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का अवलोकन कर निर्माण कार्य की जांच की। विधायक के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य बगैर सीमेंट और बजरी के सूखी चिनाई करते पाया गया। विधायक अनीता सिंह ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा उपयोग में ली जा रही घटिया निर्माण सामग्री पर खासी नाराजगी जताते हुए लापरवाही और अनियमितता पूर्ण कार्य पर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य को पारदर्शिता के साथ गुणवक्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक के साथ एसडीएम डाॅ. दुलीचंद मीणा मौजूद थे। पंसोपा मे शिविर के दौरान विधायक ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शिविर का लाभ लेने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सरकार के 4 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए क्षेत्र के विकास मे सहयोग की बात कही। इस मौके पर एसडीएम डाॅ दुलीचंद मीणा, पंचायत प्रसार अधिकारी विजय कुमार जैन, सुंदर सरपंच, सुल्तान सरपंच पंसोपा आदि लोग मौजूद थे ।
डीग. ब्रज चौरासी कोस निर्माण कार्यों का अवलोकन करती विधायक अनीता सिंह, एसडीएम।
राजस्व लोक अदालत में 71 साल पुराने प्रकरण का किया निस्तारण
भुसावर। अटल सेवा केंद्र चैंटोली पर राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। जिसमें 1947 के एक वाद का निस्तारण मौके पर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चैंटोली के अटल सेवा केंद्र पर राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। जिसमें आजादी से पूर्व गांव चैंटोली में स्थित 15 बीघा 06 बिस्वा जमीन पर प्रकरण चल रहा था जिसका राजस्व लोक अदालत के तहत निस्तारण करते हुए 33 खातेदारों में 15 बीघा 06 बिस्वा जमीन का बंटवारा किया गया।