डीग । उपखंड अधिकारी के पद पर सोमवार की शाम हिंडौनसिटी करोली से आए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शेरसिंह लुहाडिया ने निवर्तमान एसडीएम डाॅ दुलीचंद मीणा से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं पर गहनता से ध्यान देने और आमजन के साथ क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर विकास की योजनाओं को गति देना उनकी अपनी पहली प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उपखण्ड कार्यालय में यथावत जन-सुनवाई कर आमजन की जन-समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।