ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक घायल
कुम्हेर। कस्बे के बस स्टैंड पर ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे कुम्हेर सीएचसी उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राजू उर्फ राजेन्द्र पुत्र जीतीसिंह जाटव की डीग कुम्हेर रोड पर फूलों की दुकान है वह सड़क पार कर रहा था इतने ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी।