पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भजन संध्या के लिए खाटू श्याम का 25 फीट लंबा दरबार सजाया

भजन संध्या के लिए खाटू श्याम का 25 फीट लंबा दरबार सजाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार रात अभिनंदन मैरिज होम में खाटू नरेश का जागरण किया गया। मंडल संयोजक भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर खाटू नरेश का 25 फुट लंबा दरबार सजाया गया। इसमें छप्पन भोग की झांकी, पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा की गई। जागरण में कामां, डीग, लखनपुर, आगरा एवं कई मंडलों के श्याम प्रेमियों ने भाग लिया। त्रिमोहन सिंह ने गणेश वंदना, सुंदर सिंह रेवाड़ी ने ‘मोर झड़ी लहराई रे’ मनीषा सिंह फतेहाबाद ने ‘सामरियां बैठो है, मांगनौ हो सो मांगले, मोहित सिंह रेवाडी ने ‘छप्पन भेाग लगायो जी’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। संरक्षक शिवसिंह भोंट ने कलाकारों को बिहारी जी का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर हरिओम गुप्ता आदि माक्जू अशोक गर्ग, गंगाप्रसाद शर्म आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...