भरतपुर। ग्राम पंचायत बांसी खुर्द सेवर के अटल सेवा केन्द्र पर ग्राम पंचायत सरपंच बीनेश कुमारी की ओर से कुम्हेर के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लाखन सिंह हींगोली का साफा बांधकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी समिति डीग डायरेक्टर राजाराम सिनसिनी ने की। विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह, गिर्राज, संजय लवानिया थे। इस अवसर पर परमोली जाटव, जगदीश प्रसाद, डा. सीताराम, दरब सिंह, करतार सिंह, काका बीरी, गिरवर, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।