पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़ से पीडि़तों को आर्थिक सहायता दी जाए: विधायक विश्वेंद्र सिंह

अंधड़ से पीडि़तों को आर्थिक सहायता दी जाए: विधायक विश्वेंद्र सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। कुम्हेर-डीग विधायक विश्वेंद्रसिंह ने अंधड़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में विधायक सिंह ने रविवार को कलेक्टर संदेश नायक से मुलाकात की। उन्होंने जिला कलेक्टर को बताया कि शनिवार को कुम्हेर व डीग क्षेत्र में अंधड़ से भारी नुकसान हुआ है। दीवार ढहने, टिनशेड गिरने, छप्पर उड़ने आदि की कई घटनाएं हुई हैं। इससे कई लोग घायल हुए हैं तथा मकानों और मवेशियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के नुकसान का सर्वे कराने तथा उचित मुआवजा जल्द दिलवाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अंधड़ से कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई, जिसे तुरंत दुरुस्त कराया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...