बड़ अमावस पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर रखा उपवास
नगर। कस्बे की श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सावित्री बड़ अमावस पर वटवृक्ष का पूजन कर उपवास रखा गया। वट पूजा कर अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।
इस मौके पर चुनरी की साड़ी पहने गली, मोहल्ला व कॉलोनियों की महिलाओं ने कस्बे के मंदिर वाले हनुमानजी, गांधी पार्क, डीग चुंगी स्थित मंदिर सीताराम अमरदासा, कुण्डा मंदिर स्थित परिसर में मौजूद वटवृक्ष पर जल चढ़ाकर रोली, चावल व गुड से पूजन कर खरबूजा चढ़ाया। साथ ही सत्यभान सावित्री की कथा सुनकर वटवृक्ष के पत्तों को श्रृंगार के रूप में गले में धारण कर परिक्रमा की गई। धार्मिक त्योहार के चलते महिलाओं की ओर से घरों में खीर, पूरी आदि पकवान बनाए गए।