ब्रज चौरासी कोस की पदयात्रा 17 को जाएगी
रूपवास। कस्बे के हनुमान मंदिर से 17 मई को सुबह पांच बजे ब्रज चौरासी कोस की पदयात्रा जाएगी। संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया कि कस्बे से हर वर्ष की भांति जाने वाली ब्रज चौरासी कोस की पदयात्रा इस बार मल मास होने के कारण 17 मई को रेलवे फाटक के पास स्थित हनुमान मंंदिर से जाएगी। वही पदयात्रा की शुरूआत सौंख से शुरू होकर कामवन, डीग, पूंछरी, गोवर्धन, नौनेरा, केदारनाथ, आदिबद्री, रमणरेती, कुदरवन होते हुए नगला भूरिया में समाप्त होगी। इस बार यात्रा में करीब 200 लोगों के जाने की संभावना जताई गई हैं।