विधायक से की शराब ठेके को हटाने की मांग
कुम्हेर। डीग कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह को ज्ञापन देकर कस्बे में अस्थाई बस स्टैण्ड पर खुले अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते कस्बे के अस्थाई बस स्टैण्ड पर शराब का ठेका संचालित किया जा किया जा रहा है। जिसके कारण शराबियों के जमघट के कारण बस में यात्रा करने वाली महिलाऔ के अलावा अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि पूर्व में शराब का ठेका धनवाड़ा रोड पर चलता था लेकिन आबकारी की अनदेखी और मिली भगत के चलते इसे कस्बे के व्ययस्तम अस्थाई बस स्टैण्ड पर चलाए जाने के कारण कर दिया है। इससे वाहनों की इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी को झेलनी पड़ रही है। शराब के ठेके के पास ही बस स्टैण्ड होने से आए दिन छेडख़ानी की घटनाएं होने से लोगों में झगड़ा होने का अंदेशा बना रहता है। इस मौके पर अज्जू, महेन्द्र, हीरा, श्याम वीर, ज्ञानी, मोहनसिंह समंदर मौजूद थे।