पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़ से टूटे तारों में दौड़ा करंट खेत में चर रहीं 6 गायों की मौत

अंधड़ से टूटे तारों में दौड़ा करंट खेत में चर रहीं 6 गायों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग | डीग के गांव ढभारा में शनिवार की अपराह्न खेत में पड़े बिजली के तारों से करंट लगने से आधा दर्जन गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रशिक्षु आरएएस कार्यवाहक तहसीलदार, थानाप्रभारी व किसान नेता नेमसिंह फौजदार मौके पर पहुंचे।

भरतपुर से पशुचिकित्सक बुलाकर मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों व किसान नेता नेमसिंह फौजदार ने बताया है कि शनिवार की अपराह्न करीब 3 बजे गांव ढभारा में खेतों में चर रही आधा दर्जन गायों की ढभारा निवासी मानसिंह खेतों में पड़े बिजली के तारों से करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृत गायों में ढभारा निवासी गोविंदा जाट व जगवती बेवा महेन्द्र जाट की 2-2 तथा मानसिंह जाट व जल्लोगुर्जर की 1-1 गाय शामिल थी। ग्रामीणों का कहना है कि गत दिनों आए अंधड, ओलावृष्टि व बरसात के चलते क्षेत्र में अनेक विद्युत पोल जमीन में गिरे पड़े हैं। बिजली विभाग ने बिना मौके पर जांच किए ही आपूर्ति चालू कर दी जिससे उक्त तारों से करंट लगने से यह हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...