पानी निकासी को लेकर झगड़ा, महिला घायल
रुदावल | पुरावाई खेड़ा में शुक्रवार देर शाम घरों के गंदे पानी की निकासी को लेकर हुई कहासुनी में पड़ोसी महिला ने एक महिला के सिर पर वार कर घायल कर दिया। थानसिंह जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके रिहायशी मकान के पास स्थित उदयभानसिंह का मकान है। उदयभानसिंह पक्ष के लोग अपने घरों के गंदे पानी को उनकी घर की ओर करने लगे जिस पर मना करने पर उसका भाई नारायणसिंह एवं प|ी मिथलेश आई और झगड़े पर उतारू होकर प|ी राधा के सिर पर फावड़े से हमला किया।
लहचोरा कलां में आज लगेगा स्वास्थ्य शिविर
भरतपुर | लहचोरा कलां स्थित राउमावि में रविवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न रोग के 500 से अधिक रोगियों के उपचार का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भजन लाल व बच्चू सिंह बंशीवाल भी मौजूद रहेंगे। आयोजक योगेश मित्तल और नितिन सिंघल ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण के साथ ही अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।