पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मासूम सवाल! जवाबदेह हम सब...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये तस्वीर कोच्चि की है। कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म मामले के विरोध में प्रदर्शन।

कठुआ कांड

अब सब कुछ कोर्ट में

नई दिल्ली/कठुआ | देश काे हिला देने वाला कठुआ दुष्कर्म कांड अब अदालत में है। सोमवार को कठुआ के ट्रायल कोर्ट में आरोपियोंं की पेशी हुई। मामले के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर उन्नाव मामले में विधायक के खिलाफ सीबीआई की जांच जारी है।

सुप्रीम कोर्ट: केस की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की मांग...

कठुआ दुष्कर्म की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार से जवाब मांगा है। पीड़ित परिवार, उनके सहयोगी तालिब हुसैन और वकील दीपिका को सुरक्षा देने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

उधर कठुआ की जिला अदालत में मामले का ट्रायल शुरू हुआ। इसमें मुख्य आरोपी सांझी राम सहित कई आरोपियों ने नारको टेस्ट कराने की मांग की।

खबरें और भी हैं...