ग्राम विकास अधिकारी होंगे पंचायत सचिव
डीग. डाॅ. सिंह और प्रधान गायत्री को चांदी का मुकुट पहनाते ग्राम विकास अधिकारी।
डीग| ग्राम सेवक पदेन सचिव के नाम से परिवर्तित होकर नए नाम ग्राम विकास अधिकारी दिए जाने के उपलक्ष्य में ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लाॅक महामंत्री कीर्ति कुमार जोशी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कौंरेर और ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल के नेतृत्व मे सोमवार को पंचायत समिति डीग मे युवा भाजपा नेता डाॅ. शैलेष सिंह और प्रधान गायत्री देवी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। समारोह के दौरान डाॅ. सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों की मांगों को जल्द ही पुनः सरकार के समक्ष रखकर उन मांगों पर सरकार द्वारा सहमति देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंचायत प्रसार अधिकारी विजय कुमार जैन, बीडीओ गोपाल बघेल, सरपंच शीशराम, ओमप्रकाश, खेमचन्द, संघ के हाकिम, महावीर सिंह, कृष्णा शर्मा कृष्णगोपाल सक्सैना, राजकुमारी, प्रदीप, सुरेश, रमन सिंह, श्रीमती विनीता शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
भाजपा नेता डाॅ. शैलेष सिंह व प्रधान गायत्री को पहनाया चांदी का मुकुट