पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो ने की किले की दीवार निर्माण की मांग

भाजयुमो ने की किले की दीवार निर्माण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग | भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम कार्यवाहक तहसीलदार देवेन्द्र परमार को ज्ञापन देकर डीग के ऐतिहासिक किले की दीवार बनाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि डीग के किले की खाई के चारों ओर बनी सुरक्षा दीवार जगह-जगह से टूटकर गिर चुकी है। डीग-गोवर्धन व डीग-भरतपुर की सड़क से लगी होने के कारण सुरक्षा दीवार के अभाव में आए दिन वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बजट आवंटित करने के बावजूद भी ठेकेदार कार्य मे विलंब कर रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

खबरें और भी हैं...