पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलवर के अजहरुद्दीन को हराकर डीग के भीम गिरसे ने जीता मध्यप्रदेश राजस्थान केसरी का खिताब

अलवर के अजहरुद्दीन को हराकर डीग के भीम गिरसे ने जीता मध्यप्रदेश-राजस्थान केसरी का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मण पहलवान स्मृति समिति की ओर से आयोजित 28वें राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी दंगल के फाइनल मे रविवार को डीग के गिरसे निवासी भीम गिरसे ने अलवर के अजहरुद्दीन को हराकर एमपी-राजस्थान केसरी का खिताब जीता। कुश्ती के आखिरी दिन रविवार को फाइनल में भीम ने अनिल के लगातार तीन बार एमपी-राजस्थान केसरी बनने का सपना तोड़ दिया।

भीम के एमपी-राजस्थान केसरी बनने के बाद सोमवार को डीग आने पर शहरवासियों ने माला और साफे पहनाकर भव्य स्वागत किया। डीग में लक्ष्मण मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के बाद कामां गेट स्थित अखाड़े लाला व्यायामशाला तक भीम का विजयी जुलूस निकाला गया। इस मौके पर पूर्व राजस्थान केसरी नत्थन सिंह पहलवान, कृषि मंडी उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह, सुंदर सरपंच, विज्जो पहलवान, हरचंद, पीतम, विहिप के जिलाध्यक्ष शिवराम पहलवान, हरी पहलवान, पार्षद रघुवीर गुर्जर, रन्नो पहलवान, खेमचंद शर्मा, छात्रसंघ के लोकेश बबलू, जगमोहन, धर्मेंद्र बहज, देवराज सिंह, मौनू शाहपुर, नवल शाहपुर आदि सैकंडों पहलवान और कस्बे के लोग मौजूद थे।

डीग. एमपी-राजस्थान केसरी बनने के बाद भीम गिरसे का सम्मान करते लोग।

खबरें और भी हैं...