पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने किया औचक निरीक्षण, दिए निशा निर्देश

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने किया औचक निरीक्षण, दिए निशा-निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीग। जयपुर विद्युत वितरण निगम के नवनियुक्त संभागीय मुख्य अभियंता एमएम कुर्मी ने सोमवार को डीग डिवीजन के अधिशाषी अभियंता कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर विद्युत आपूर्ति, रखरखाव के साथ पेंडिंग शिकायतों को त्वरित गति से निवारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नवनियुक्त संभागीय मुख्य अभियंता कुर्मी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता सुधीर पांडेय, सहायक अभियंता रूपेश बैरवा, जेईएन हिम्मत सिंह, बंशीलाल, एआरओ केके शर्मा, लक्ष्मणसिंह, लोकेश, बृजीराम सैनी सहित सभी विद्युतकर्मी मौजूद थे।

फोटो केप्शन

16डीग 801 - निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता का स्वागत करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...