पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पढ़ाई, खेल, खोज, सभ्याचारक गतिविधियों को प्रफुल्लित करने की दिशा में मिसाल है शांति देवी आर्य महिला कॉलेज

पढ़ाई, खेल, खोज, सभ्याचारक गतिविधियों को प्रफुल्लित करने की दिशा में मिसाल है शांति देवी आर्य महिला कॉलेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांति देवी आर्य महिला कॉलेज दीनानगर लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अग्रणी कालेज के तौर पर स्थापित हो चुका है। प्रिंसिपल रतना शर्मा ने बताया कि मैरिट होल्डर्स, खेलों व सभ्याचार गतिविधियों में अव्वल रहने वाली छात्राओं के साथ-साथ गरीब व बेसहारा लड़कियों को रियायतों के अलावा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान दिया जाता है।

दूर दराज के गांवों से आने वाली लड़कियों के लिए बसों का विशेष प्रबंध है जबकि आधुनिक सुविधाओं से लैस होस्टल उपलब्ध है और पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर की छात्राएं भी यहां पर उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। पूरा स्टाफ लड़कियों को अकादमिक शिक्षा के साथ अपने मूल्यवान विरसे से जोड़ने और नैतिक मूल्यों से सराबोर करने में विशेष भूमिका निभा रहा है। कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में बीएससी बायोटेक्नालाजी, फैशन डिजाइनिंग, मेडिकल, नॉन मेडिकल, आईटी, इकनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीवॉक इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट, फाईनेंशियल मार्केट एंड सर्विसेस, बीकॉम पास कोर्स सहित बीए के 22 विषय उपलब्ध हैं। वाईफाई कैंपस, सोलर पॉवर सिस्टम, जिम, यूजी व पीजी एयरकंडीशन लाइब्रेरी, इंडोर स्टेडियम, हाईटेक लैब्स, एयर कंडीशन आडिटोरियम, लॉन, प्ले ग्राउंड की सुविधाओं सहित विभिन्न स्कॉलरशिप्स स्कीमों से छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं। कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष स्वामी सदानंद और सचिव धर्मइंदु गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद इस पिछड़े क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षित करने में कालेज का अहम रोल रहा है। कोई भी लड़की उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विभिन्न रियायतें प्रदान की जा रही हैं।

प्रिंसिपल रतना शर्मा, अध्यक्ष स्वामी सदानंद, सचिव धर्मइंदु गुप्ता।

खबरें और भी हैं...