बाइक सवार युवक कॉलेज से लौट रही छात्रा का पर्स छीनकर भागे
कॉलेज से गांव लौट रही एक छात्रा से रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में 450 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन था। गांव रड़ां की अनु बाला दीनानगर कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज से छुट्टी के बाद वह बस से घर को रवाना हुई। जब वह कोठे भगवानपुर से बस से उतर कर पैदल साथ लगते अपने गांव जा रही थी तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और छात्रा का पर्स छीन फरार हो गए। दोनों युवकों ने कपड़े से मुंह ढांप रखा था, जिससे अनु आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।