मिर्धा बोले- भाजपा सरकार से किसान सहित हर वर्ग है परेशान
डेगाना शहर के नागौर रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को डेगाना विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा की अध्यक्षता में हुआ। पूर्व विधायक मिर्धा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के राज में किसान बेरोजगारों से लेकर आमजन व सभी वर्ग दु:खी है। सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे वो आज तक भी पूरे नहीं हो पाए हैं। िजसके चलते आज आज आम जनता में सरकार के प्रति रोष है। जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीताराम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करना होगा। कांग्रेस जिला महासचिव प्रकाश कुंकणा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा व साथ ही आगामी चुनावों मे कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान करेगी। पूर्व विधायक मकराना बिरदाराम चौधरी ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने व युवाओं को पूरे दमखम व जोश से काम करने की बात कही। इस मौके पर सम्मेलन में पूर्व विधायक मकराना बिरदाराम चौधरी, पूर्व सरपंच सिरासना रामसुख, नेता प्रतिपक्ष हारुन रशीद, एडवोकेट सुशील, रामलाल मुवाल, शिवपाल मातवा, रामचन्द्र जाजूंदा, कांग्रेस मीडिया प्रभारी इब्राहिम खान , अनवर अली भाटी, रामचन्द्र, पंचायत समिति सदस्य सीपी विश्नोई आदि मौजूद थे।