जावा सिसोदिया में नलकूप की स्वीकृति
डेगाना | गांव जावा सिसोदिया में पेयजल संकट की समस्या को लेकर सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक की अनुशंषा पर विधायक कोष से ग्रामवासियों के लिए नलकूप की स्वीकृति मिलने पर खुदाई कार्य शुरू किया गया। डेगाना गांव के पूर्व सरपंच लक्ष्मणसिंह मुवाल ने पानी की किल्लत को लेकर विगत दिनों नलकूप को लेकर पुरजोर मांग रखी थी। इस पर मंत्री किलक ने नलकूप स्वीकृति प्रदान करते हुए राहत प्रदान की है। इस मौके पर पूजा अर्चना कर नलकूप का शुभारंभ किया गया। नलकूप खुदाई से ग्रामवासियों ने मंत्री किलक व पूर्व सरपंच लक्ष्मणसिंह मुवाल का आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियों ने बताया कि इस नलकूप खुदाई से न केवल आम जन को फायदा मिलेगा बल्कि आवारा पशुओं को भी पानी के लिए गर्मियों में भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जीवणराम चोयल, कालूराम चोयल, मेवाराम, गणपतराम, छगनसिंह, गोपालराम, भंवरलाल आचरा, गिरधारीसिंह हाडा, गेनाराम लेगा, भंवरलाल आदि मौजूद थे।