डेगाना | डेगाना उपखंड की ग्राम पंचायत गुणसली-किरोदा में रविवार सुबह 10 बजे सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के मुख्य आतिथ्य में किरोदा-चुई मार्ग पर 60 लाख की लागत से बनने वाले गौरवपथ मार्ग का शिलान्यास किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी राजूराम बैंदा चुई ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजसमंद सांसद हरिओम सिंह करेंगे।