पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल संकट निस्तारण के लिए पंप हाउस का निरीक्षण करें अधिकारी

पेयजल संकट निस्तारण के लिए पंप हाउस का निरीक्षण करें अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नेमाराम परिहार ने शनिवार को मेड़ता ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन कार्यालय पहुंच कर मेड़ता, रियांबड़ी व डेगाना ब्लॉक की जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक्सईएन धन्नाराम चौहान को गर्मी के सीजन में नलकूप जारी रखने, खराब हैंडपंप दुरुस्त करवाकर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। एसीई परिहार ने मेड़ता अधिशाषी वृत के सहायक अभियंताओं से भी क्षेत्र की जलापूर्ति को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी पम्प हाउस एवं शिकायतों के निराकरण के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने गर्मी के दिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मई व जून माह गर्मी एवं पेयजल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सभी एईएन व जेईएन यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में पेयजल को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। सभी अधिकारी शिकायत निराकरण के लिए कॉल सेन्टर तथा पम्प हाउस का समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जलापूर्ति को लेकर आमजन द्वारा की जा रही शिकायतों का समय पर निस्तारण हो। एसीई परिहार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति है। वहां कलेक्टर व एसडीएम से अनुमति लेकर नए टैंकर लगवाएं। ताकि आमजन को असुविधा ना हो। इस दौरान एक्सईएन डीआर चौहान ने मेड़ता व डेगाना शहर में नए जलापूर्ति सिस्टम विकसित करने की जरूरत बताई। इस पर एसीई परिहार ने दोनों शहरों का सर्वे कराकर डीपीआर तैयार करवाने के लिए निर्देशित किया।

खबरें और भी हैं...