डेगाना| पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिछपालसिंह मिर्धा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत डेगाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बुधवार सुबह 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। डेगाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम बेंदा ने बताया कि रिछपालसिंह मिर्धा के नेतृत्व में बुधवार सुबह से डेगाना विधानसभा क्षेत्र के गांव लंगोड़, झगड़वास, नूंद, डूकियासर, हबचर में जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत कर आगामी 1-2 माह तक जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।