उपखंड कार्यालय में सोमवार को उपखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की सुचारू व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को साफ कहा कि समय पर काम नहीं करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गांवों में विधायक कोष, सांसद कोष से स्वीकृत कार्य, जलदाय विभाग की योजनाओं सहित नहरी परियोजना के पानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मंत्री किलक ने लंबित कार्यों को लेकर जानकारियां जुटाई। किलक ने अधिकारियों से साफ कहा कि आगामी जून माह में मुख्यमंत्री का डेगाना दौरा भी रह सकता है, इसके लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें। बैठक में एसडीएम रविंद्र कुमार चौधरी, डीएसपी अंतरसिंह श्योरान, जलदाय विभाग एक्सईएन धन्नाराम चौहान, एईएन जलदाय विभाग केजी गुप्ता, जेईएन धर्मवीरसिंह, बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण, एईएन भीखाराम बैरवाल, एईएन ओपी बाना, पंचायत समिति एईएन महावीर बांगड़ा, जेईएन ओमप्रकाश जांगू, जेईएन कमल वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।