सांजू| भीषण गर्मी के दौरान मीठे पानी की परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से आरओ प्लांट लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के हिसाब से कस्बे में दो आरओ प्लांट की जरूरत होती है। वर्तमान में डेगाना रोड स्थित मेघवालों के कुएं के पास आरओ प्लाट संचालित है। लेकिन गंवाई कुएं के पास एक ओर आरओ प्लाट लगाने से कस्बेवासियों को मीठा पानी उपलब्ध हो सकता है।