पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिनव राजस्थान अभियान टीम ने डेगाना के गांवों का किया दौरा

अभिनव राजस्थान अभियान टीम ने डेगाना के गांवों का किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सामटियों की ढाणी, रेवंत, जालसू खुर्द सहित कई गांवों में अभिनव राजस्थान अभियान की हथाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभिनव राजस्थान अभियान टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवाराम ठोलिया ने कहा कि अभिनव राजस्थान, राजस्थान की ऐसी व्यवस्था का नाम है, जिसमें एक औसत परिवार की आमदनी इतनी होगी कि वर्तमान महंगाई के स्तर पर भी एक शानदार जीवन जी सकेगा।

यह कोई सत्ता परिवर्तन का प्रयास ही नहीं हैं। बल्कि राजस्थान में एक नई और स्थानीय व्यवस्था को स्थापित करने का काम हैं। ठोलिया ने कहा कि अभिनव राजस्थान पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। हथाई कार्यक्रम में देवाराम ठोलिया ने अभिनव बुकलेट युवाओं सहित आमजन को उपलब्ध कराई। इसके बाद कई गांवों का दौरा करते हुए युवाओं, किसानों सहित ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...