पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहकारिता मंत्री किलक ने किराेदा में गौरव पथ का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने घोड़ी पर बिठाकर निकाला जुलूस

सहकारिता मंत्री किलक ने किराेदा में गौरव पथ का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने घोड़ी पर बिठाकर निकाला जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव किरोदा में राजकीय स्कूल से चुई की तरफ 2 किलोमीटर बनने वाले गौरव पथ का रविवार को शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि किरोदा गांव में आजादी के बाद पहली बार लाखों रुपए की लागत से सीसी सड़क के रूप में गौरव पथ की सौगात मिली है।

इससे विकास से वंचित राजकीय स्कूल से चुई मार्ग पर मुख्य रास्ते पर गौरव पथ बनेगा। उन्होंने कहा कि किरोदा में भी नहरी परियोजना के लिए सर्वे हो चुका है। उन्होंने मीठा पानी घर-घर तक पहुंचाने का वादा किया। किलक ने कहा कि गांवों से लेकर ढाणियों को बिजली, पानी से जोड़कर सहकारी ऋण वितरण, सहकारी बैंक खोलने, कॉलेज, भवन निर्माण, स्कूल क्रमोन्नति, संपर्क सड़कें सहित विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार आमजन के फायदे के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, इसका आमजन को फायदा लेना चाहिए। मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने डेगाना में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की सरहाना करते हुए इसे सहकारिता मंत्री किलक की बड़ी उपलब्धि बताया। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम रविंद्र चौधरी ने की। समारोह संयोजक सरपंच प्रतिनिधि किरोदा अमरसिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए।

ग्रामीणों ने मंत्री का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

गांव किरोदा में सबसे बड़ी योजना के रूप में गौरव पथ बनाने, किसान भवन खुलवाने, राजकीय स्कूल में कमरों का निर्माण, ट्यूबवैलों का निर्माण, किसानों को सहकारी फसली नए सदस्यों को ऋण देने सहित कई विकास कार्य करवाने पर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई।

ग्रामीणों ने कई विकास कार्य करवाने पर सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक काे किरोदा आगमन पर घोड़ी पर बिठाकर बैंडबाजों व डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला। जुलूस का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह अभिनंदन करते हुए प्रत्येक मोहल्ले में स्वागत किया गया।

किसान सेवा केंद्र व स्कूल कमरों का भी लोकार्पण

सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने गांव किरोदा में पूर्व वायु सैनिक रुपाराम ऊंटवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सहकारिता मंत्री ने किरोदा में किसान सेवा केंद्र का व राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित कमरों का फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही गांव किरोदा से चुई की तरफ गौरव पथ का फीता काटकर शिलान्यास किया।

समारोह में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष किशोर बेंदा चुई, लोकेंद्र सिंह कालवी, अजीतसिंह चांदारूण, पंचायत समिति एईएन महावीर बांगड़ा, डिस्कॉम जेईएन ओमप्रकाश जांगू, सरपंच जाखेड़ा जगदीश प्रजापत, जसवंतसिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह जाखेड़ा, ग्रामसेवक राजूराम बेंदा, मांझी सरपंच राजेंद्र नवल, गंगासिंह, पूर्व सरपंच रामेश्वर शर्मा, रामनिवास बेनीवाल, सांजू सरपंच प्रतिनिधि हरदीन राम गोदारा, मंत्री निजी सचिव रामअवतार पारीक, लूणाराम गुगड़वाल, राजूराम ऊंटवाल, हरिराम, खींयाराम, रामनिवास, किशनाराम जाखड़, भैरूराम जाखड़, मानाराम जाखड़, देवकरण, पार्षद दशरथ सिंह, नाथूराम जांगू सहित लोगों ने संबोधित किया।

डेगाना. सभा को संबोधित करते सहकारिता मंत्री व मंचासीन अतिथि।

खबरें और भी हैं...