- Hindi News
- National
- राजलोता में हुआ न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन, 24 वर्ष पुरानी खतौनी में हनुमान अब बना भवानी सिंह
राजलोता में हुआ न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन, 24 वर्ष पुरानी खतौनी में हनुमान अब बना भवानी सिंह
राजस्व लोक अदालत के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत राजलोता में एसडीएम रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में अटल सेवा केंद्र पर राजस्व लोक सेवा अदालत शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम ने बताया कि 24 वर्ष पुरानी खतौनी में हनुमान के नाम को शिविर के माध्यम से सभी खातेदारों की सहमति लेते हुए हनुमान का नाम खतौनी में भवानी सिंह किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के द्वारा 18 पट्टों का विवरण पास किया गया। आंगनबाड़ी के 43 बच्चोंं को डेगाना सीडीपीओ सुधा यादव व सुपरवाइजर संतोष देवी द्वारा खिलौने वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 82 बच्चो के स्वास्थ्य की जांच की गई। पंचायत राजस्व विभाग द्वारा 34 नए आधार कार्ड, 19 नए भामाशाह कार्ड, 11 भामाशाह पशु-बीमा प्रस्ताव तैयार किए, 482 लोगो को मृदा कार्ड वितरण किए, 03 फार्म पौंड व कृषि यंत्र, 5 वृद्ध बंद पेंशन को चालू करवाया, बिजली विभाग द्वारा 114 नए फार्म में से 96 का निस्तारण किया, पीएचईडी के 2 कनेक्शन हाथों-हाथ दिए, 3 दावे, 6 बंटवारा, नामांतरण 62, खाता शुद्धि 33, गौशाला आवंटन प्रस्ताव 1 पास किया। तहसीलदार महेशदत्त शर्मा, ग्राम सेवक धनंजय कुमार, सरपंच संजू मेघवाल, मीनाक्षी देवी, धर्मवीर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
गच्छीपुरा | कस्बे के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करना है। शिविर में खाद्य सुरक्षा के 67, नामातंरण 27, खाता दुरुस्ती 11, बंटवारे 3, राजस्व विवाद 5, नकले 18, वृद्धावस्था पेंशन 5, पालनहार 3, पट्टा आवेदन 1, प्रधानमंत्री आवास 6 सहित 99 घरेलू विद्युत पत्रावलियां प्राप्त हुई। शिविर में एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार प्रवीन चौधरी, बीडीओ शिवदयाल शर्मा, पूर्व सरपंच रामनिवास, ग्राम विकास अधिकारी भंवरसिंह, आयुष चिकित्सक सुभाष चन्द शर्मा, डिस्कॉम जेईएन सुनील बाज्या, कृषि पर्यवेक्षक किशोर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
गच्छीपुरा