डेगाना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आज
डेगाना | कांग्रेस कार्यालय में रविवार दोपहर 12:30 बजे पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। डेगाना कांग्रेस मीडिया प्रभारी इब्राहिम खान ने बताया कि इस सम्मेलन में आगामी चुनावों को लेकर व 2 अप्रैल को डेगाना बंद में किए गए उपद्रव में हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की जाएगी।